काठमांडू तेरापंथ महिला मंडल का प्रेरणा सम्मान का हुआ आयोजन

0
291


काठमांडू 11 अप्रैल । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल काठमांडू नें दिनांक 9-4- 2022 को प्रेरणा पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम समणी निर्देशिका मधुर प्रज्ञा जी के सानिध्य में तेरापंथ कक्ष में किया गया। ललित मरोटी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत समणजी द्वारा नवकार मंत्र से की गयी । तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अमिता नाहटा ने उपस्थित सभी गणमान्य आगंतुकों का स्वागत -अभिनन्दन किया एवं प्रेरणा सम्मान से सम्मानित बहनो से कहा की आप प्रेरणा दीप बनकर सिर्फ़ अपने परिवार को ही नहीं अपितु समस्त महिला समाज को प्रज्वलित करती रहे।


अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती डॉ वंदना बरडिया ने बहुत ही सुंदर स्वर में अपने भावों की प्रस्तुति दी। तेरापंथ महिला मंडल की सदस्या श्रीमती उषा भंसाली एवं श्रीमती रंजना बैद को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया ।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रदत प्रेरणा समान पत्र का वाचन कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु सेठिया ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पूर्व सभामुख एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती चित्रलेखा यादव की गरिमामय उपस्तिथि रही ! धर्म संघ के अनेक संघ संस्थाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे । तेरापंथ महिला मंडल की समस्त कार्यसमिति बहनो की ओर से एक भावभरी गीतिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह- मंत्री श्रीमती आशा संचेती ने किया। कार्यक्रम में लगभग 200 भाई बहनों की उपस्थिति थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here