डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
269

बीकानेर,13 अप्रैल। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर के दौरे पर हैं और आज उन्होंने बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।


बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मेघवाल ने अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन कर ज्योत से ज्योत जलाकर देश को प्रकाशमय बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान लिखा है साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए आम गरीब और पिछड़ों को सम्मान के साथ जीना सिखाया। उन्होंने आज यह दीपक जलाकर इस देश में प्रत्येक व्यक्ति का जीवन और भविष्य प्रकाशमान हो ऐसा प्रण करने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, महावीर सिंह चारण, कैलाश बिश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here