बीकानेर भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे करौली बॉर्डर दी गिरफ्तारियां

0
256

बीकानेर, 13 अप्रेल। पिछले दिनों करोली में नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू धर्मयात्रा पर पथराव के बाद घायल लोगो के लिए आज भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या द्वारा न्याय यात्रा का आह्वान था, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के साथ देहात भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज सिंवर, भाजयुमो नेता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री प्रदीप सारस्वत, सोशल मीडिया जिला संयोजक विक्रम राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष मदन सोनी, ओबीसी मोर्चा के मुल्तान सेवग समेत सभी भाजपा नेता पहले घायलों से मिलने sms अस्पताल पहुंचे फिर करोली के लिए रवाना हुवे लेकिन पुलिस ने करोली से 40 km पहले ही भारी पुलिस बल से भाजपा नेताओ को रोक दिया, कई दफा पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने हुवे तो तनाव की स्थिति बनी, आखिरकार पुलिस ने भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और जबरन सीमा से बाहर छोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here