एवरेस्ट 1985 के पुस्तक द अनटोल्ड स्टोरी का लोकार्पण , इस दल में बीकानेर के ख्यातनाम पर्वतारोही मगन बिस्सा हुए थे शामिल ।

0
627

18 अक्टूबर ।

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में एवरेस्ट 1985 के पुस्तक द अनटोल्ड स्टोरी का लोकार्पण किया गया । नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन राजस्थान चेप्टर के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अशोक अबे AVSM के मुख्य के मुख्य अतिथि में और कर्नल डीएम तनखा AVSM की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम है 204 पेज की पुस्तक का लोकार्पण किया गया जिसके लेखक  कर्नल अशोक प्रताप तनवर है । उल्लेखनीय है कि बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय ख्यातनाम पर्वतारोही मगन बिस्सा इस अभियान दल के सदस्य थे, जिन्हें अदम्य साहस के कारण सेना मेडल भी प्रदान किया गया ।  इस कार्यक्रम में मगन बिस्सा की पत्नी डॉ सुषमा बिस्सा को भी आमंत्रित किया गया जिन्हें इस अवसर पर पुस्तक और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । कार्यक्रम में देशभर के पर्वतारोही और एवरेस्ट अभियान दल के सदस्यों के परिजन सहित रोहिताश्व बिस्सा. व अवनीश मकड़ भी उपस्थित थे । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here