जूनागढ़ में बारहमासा गणगौर का भरा मेला

0
331

बीकानेर, 13 अप्रेल। जूनागढ़ में बुधवार शाम को बारहमासी गणगौर का मेला भरा। दोपहर बाद ढोल ताशों और डीजे पर थिरकती महिलाएं और युवतियां सिर पर गणगौर प्रतिमाएं लेकर जूनागढ़ पहुंचती रही।

शाम को जूनागढ़ परिसर में राजपरिवार की ओर से करीब 200 गणगौर प्रतिमाओं की खोल भरी गई। शहर में भी कई स्थानों पर गणगौर उत्सव मनाए गए। यहां पर गणगौर के गीत गाए गए।

यहां से पहले गणगौर की सवारियां लेकर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे। वहां पर उनका स्वागत-सत्कार किया गया। बारह गुवाड़ चौक में भी गणगौर का मेला भरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here