श्रीकृष्ण के बताए मार्ग का अनुसरण करने की महति आवश्यकता- शिवेंद्रस्वरूप

0
282


कथा की पूर्णाहुति शुक्रवार को
गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में होगी पूर्णाहुति
बीकानेर, 14 अप्रैल। पूगल रोड के माखन भोग में चल रही श्रीमद भागवत कथा में षष्ठम दिन गुरुवार को व्यासपीठाधीश्वर ब्रह्मचारी शिवेंद्रस्वरूप महाराज ने भगवान कृष्ण का मथुरा में प्रवेश, कंश वध को कथा, उद्धव जी का ज्ञान मार्ग व प्रेम मार्ग की भक्ति का वृतांत सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के 16108 विवाह व भौमासुर के नाश की कथा वृतांत विस्तार से वर्णन किया।


इस दौरान पंडित सुधांशु और कन्हैयालाल पारीक ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान रामचन्द्र भंवरलाल गोदारा से भागवत महापुराण और व्यासपीठ का पूजन अभिवंदन कराया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 12.15 से 4.15 बजे तक कथा फिर महाआरती होगी। आरती के बाद भागवत महापुराण की शोभायात्रा रथ गाजेबाजे के साथ कथा स्थल से हनुमान मंदिर तक जाएगी।
गुरुवार को भी बडी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा के बीच में भजनामृत वर्षा में गुरुजी के साथ स्वर मिलाकर श्राद्धालु भावविभोर हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here