बीकानेर के चंद्रेश भारद्वाज को जोधपुर में रेलवे का मिला स्वर्ण पदक

0
302

बीकानेर 14 अप्रैल । बीकानेर के श्री चंद्रेश भारद्वाज जो भारतीय रेल में कमर्शियल विभाग जोधपुर संभाग में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनरल मैनेजर ऑफ रेलवे की तरफ से स्वर्ण पदक दिया गया।


67वा रेल सप्ताह जो कि जयपुर में मनाया गया, वहाँ इन्हें महा प्रबंधक रेलवे द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त सम्मान श्री चन्द्रेश भारद्वाज को अपने कार्यकाल में दूसरी बार मिला है। इस से बीकानेर संभाग में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here