*वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय से प्री-बीएड आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल*

0
298

बीकानेर 19 अप्रैल। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में बीएड सत्र जुलाई 2022-2024 में प्रवेश हेतु प्रीबीएड परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। बीकानेर केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक बलवान सिंह सैनी ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा परिषद् के नियमानुसार प्रीबीएड परीक्षा के लिए आवेदन हेतु स्नातक/स्नात्तकोत्तर परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत तथा बी.टेक स्नातक न्यूनतम 55 प्रतिशत से उतीर्ण हुआ होना चाहिये। उन्होंने बताया कि किसी राजकीय/गैर राजकीय (मान्यता प्राप्त) विद्यालय में प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापक हों, जिसने नियमित रीति से बीएसटीसी, डीएलएड अथवा समकक्ष दो वर्ष का शिक्षण- प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए | विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vmou.ac.in से आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here