अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा ने किया राव बीकाजी प्रतिमा स्थल का मुआयना

0
357


साफ सफाई सहित अन्य कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
बीकानेर, 21 अप्रैल। बीकानेर नगर स्थापना दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के मद्देनजर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा ने गुरूवार को राव बीकाजी प्रतिमा स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, आवश्यक मरम्मत कार्य, फव्वारे चालू करने सहित सभी आवश्यक कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय और गंभीरता से कार्य करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नगर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित बैठक के दौरान इस संबंध में निर्देशित किया गया था। इसकी अनुपालना में शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता, उपायुक्त नगर निगम सुमन शर्मा, राव बीकाजी संस्थान के संयोजक प्रहलाद सिंह मार्शल, नरेन्द्र सिंह ज्याणी, मोहम्मद फारूख, अभिषेक आचार्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here