पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की 12वी पुण्य तिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0
297

बीकानेर ,15 मई। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति व राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे पदमश्री से सम्मानित श्री भैरों सिंह शेखावत की 12 वी पुण्य तिथि पर गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर लालगढ़ मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाव पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय जनता शहर जिला अध्य्क्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा भैरो सिंह का जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान है। साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर देश के उपराष्ट्रपति पद तक का सफर तय करने वाले विरले राजनीतिज्ञ बने।

1952 मे जनसंघ की टिकट पर पहली बार विधानसभा की चौखट पर कदम रखा और आगे चल कर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। अपने शासन काल मे प्रदेश के किसानों के और गरीबो तथा पिछड़ो के लिए बनाई गई योजना आज भी याद की जाती है। वे सच्चे अर्थों में किसान हितैषी थे। राजस्थान में अंत्योदय योजना को साकार करने का श्रेय उन्ही को जाता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का गांव गांव तक विस्तार करने, विचारधारा को प्रसारित करने का श्रेय उन्ही को जाता है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वेद अग्रवाल ने बीकानेर की विश्व प्रसिद्ध भुजिया को विदेशी षड्यंत्र से मुक्त कराने के संस्मरण को सुनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मण्डल अध्य्क्ष विनोद करोल, महामन्त्री विश्वजीत सिंह पंवार ने भी अपने विचार रखे।

पूर्व राष्ट्रपति शेखावत की पुण्य तिथि पर अंत्योदय सेवा के अंतर्गत 50 से अधिक श्रमिक कार्ड बनाए

बीकानेर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के 12वे स्मरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी उद्योग प्रकोष्ठ ने आज कार्यालय में श्रमिक कार्ड बनाने का शिविर लगाया जिसमे 50 से अधिक श्रमिको ने लाभ उठाया व अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस अवसर उद्योग प्रकोस्थ जिला सह सयोंजक अदिति राजवंशी ने श्रमिक कार्ड के महत्व, और उसके माध्यम से मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ पर विस्तृत चर्चा की।
अदिति ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था के विकास में असंगठित क्षेत्र के कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में इन कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत सरकार की प्राथमिकता है। बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी इस दिशा में श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिको के पंजीयन का कार्य व्यापक स्तर पर करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्थान में अंत्योदय की राह को प्रसस्त करने वाले भैरोंसिंह शेखावत को श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलवा कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना होगा। इस अवसर पर वेद अग्रवाल, अनिल शुक्ला, अशोक प्रजापत, विनोद करोल, नर्सिंग सेवग, भगवानाराम भाटी आदि कार्यकर्ता सहयोग के लिए उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here