बीकानेर के फिल्म संगीतकार सरदार बीकानेरी का निधन- अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह रवाना होगी

0
317

बीकानेर 16 मई । हिंदी – राजस्थानी, ब्रज, भोजपुरी फिल्मों के संगीतकार सरदार बीकानेरी का सोमवार को सुबह बीकानेर में निधन हो गया । मंगलवार की सुबह 11.30 बजे मोहल्ला दमामीयान शीतला गेट से उनकी अंतिम यात्रा रवाना होगी ।    सरदार बीकानेरी के अनुज फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी ने बताया कि सरदार बीकानेरी सुप्रसिद्ध फिल्म संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, उषा खन्ना, गणेश के सहायक रहे थे । सरदार बीकानेरी ने संगीतज्ञ लक्ष्मीनारायण गर्ग के साथ स्वतंत्र रूप से ब्रज भाषा की फिल्म “जमुना किनारे” का संगीत निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा श्रेष्ठ संगीत निर्देशन का अवार्ड मिला था । सरदार बीकानेरी ने राजस्थानी फिल्म “डिग्गीपुरी का राजा” “ठकुराइन”, हिंदी फिल्म “दो डाकू” सहित अनेक फिल्मों और म्यूजिक एल्बमों में संगीत निर्देशन किया । सरदार बीकानेरी कुछ समय से बीकानेर प्रवास पर थे । पीबीएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here