पानी के लिए पार्षदों ने किया जलदाय विभाग के अधिकारियों का घेराव
बीकानेर 16 मई । पानी की समस्या को लेकर पिछले कई दिनों से पार्षद प्रतिनिधि द्वारा लगातार A E N , और SC सबको फ़ोन करने के बाद भी सिर्फ़ झुठे जांसो के अलावा कुछ नही मिला । ताहिर हुसैन ने बताया कि सोमवार को परेशान होकर वार्ड 73 के वार्ड वासियों ने नया शहर टंकी में J E N का घेराव किया। लगातार 3 घण्टे घेराव करने के बावजूद भी मौक़े से ही उच्च अधिकारीयो को सूचना दी पर कोई नही आया । फिर JEN ललित सोनी सप्लाई चालू करने व टेंकर भेजने का अस्वासन दिया तब जाकर घेराव ख़त्म हुआ। घेराव करने वालों में पार्षद प्रफुल्ल हटिला , वसीम अब्बासी, मुजीब खिलजी, दुर्गादास छंगाणी , वार्ड वासी हसन अली, रोशन अली, इकबाल पठान, आदि साथ रहे।



