बीकानेर जिला उद्योग संघ की मेहनत लाई रंग छोटी काशी से जुड़ा सीधे ठाकुर जी का मार्ग

0
371

जताया मंत्री मेघवाल का आभार ।
बीकानेर 25 मई । लंबे संघर्ष बाद बीकानेर जिला उद्योग संघ की लंबित मांग आखिर आज मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक प्रयासों से प्रयागराज जयपुर प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा का बीकानेर तक विस्तार की पूर्ण हुई । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल एवं अनंतवीर जैन ने शूरू हुई इस रेलसेवा को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में शामिल होते हुए बताया कि इस गाड़ी का बीकानेर तक विस्तारित हो जाने से बीकानेर के आम नागरिकों को धार्मिक यात्रा हेतु मथुरा आना जाना सुलभ हो जाएगा | साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं को अपने धार्मिक दर्शन के लिए मथुरा तक की सीधी गाड़ी मिल जायेगी | साथ ही बीकानेर से बड़ी संख्या में आस्थावान लोग मथुरा-वृदांवन की यात्रा करते हैं, ऐसे में इस ट्रेन के शुरू होने से उनको सुविधा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here