श्री केसरिया हनुमान जी की प्रतिमा पुन: स्थापना पर की नगर परिक्रमा

0
326

बीकानेर, 25 मई। पुरानी गिनानी स्थित श्री केसरिया हनुमान जी मंदिर 77 वर्षों बाद प्रतिमा पुनः स्थापित समारोह 16 मई से लगातार धर्म कर्म पूजा पाठ हवन इत्यादि से नित्य मनाया जा रहा है। प्रतिमा पुनः स्थापना समारोह के अंतर्गत आज श्री केसरिया हनुमान जी की प्रतिमा का नगर परिक्रमा कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे केसरिया हनुमान मंदिर से रवाना होकर जूनागढ़ होते हुए के ए एम रोड होते हुए नगर परिक्रमा कर पुनः संध्या कालीन पूजा पाठ हेतु मंदिर आकर समाप्त हुई।
नगर परिक्रमा के दौरान सैकड़ों संख्या में महिला पुरुष हनुमान चालीसा हनुमान भजनों पर नृत्य करते हुए मंत्रमुग्ध प्रसन्न मुद्रा में थे जगह जगह श्री केसरिया हनुमान नगर परिक्रमा की फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया श्रद्धालु व भक्त जनों ने जल सेवा के साथ साथ प्रसाद रूप में फल सेवा का भी आनंद लिया श्री केसरिया हनुमान जी मंदिर के पुजारी अंजनी शुक्ला व केशव शुक्ला ने नगर परिक्रमा के दौरान व्यवस्था हेतु पुलिस व्यवस्था के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here