वागीशा मारू को बीकानेर ब्रांड फेस अवार्ड से किया सम्मानित

0
377

बीकानेर 31 मई । जयपुर में अजमेर रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट में ए इनफिनिटी टेकओवर्स द्वारा एवं रुद्रव प्रोडक्शन के सहयोग से देश के सबसे बड़े एवं नेशनल लेवल किड्स फैशन शो “इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 5” का आयोजन किया गया। जिसमें देश के 20 से अधिक शहरों से आए 3 से 17 साल के किड्स मॉडल्स ने 15 से ज्यादा डिफरेंट डिज़ाइनर थीम्स पर टोटल 7 सीक्वेंस में अपना टैलेंट सबके सामने रखा। जिसमे वागीशा मारू ने ब्यूटीफुल ब्लॉसम थीम में रैंप वॉक की एवम शो टॉपर के रूप में अवार्ड प्राप्त किया। आयोजक अनूप चौधरी ने बताया कि इस किड्स फैशन शो का यह पांचवा चैप्टर है। इस साल पूरे देशभर से 1000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे जिसमें से 100 को मेगा फिनाले के लिए सेलेक्ट किया गया है। साथ ही 20 शहरों से सिलेक्टेड किड्स को शो का ब्रांड फेस बनाया गया है साथ ही बीकानेर की लाडली वागीशा मारू को बीकानेर के ब्रांड फेस के रूप मैं नवाजा गया। इसी शो के पिछले संस्करण इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 4 में भी वागीशा मारू को पीपल्स चॉइस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here