RBI नोटों में बदलाव की तैयारी में, करेंसी पर दिख सकती हैं रवीन्द्रनाथ टैगोर और अब्दुल कलाम की फोटो

0
1663

Mon, Jun 6, 2022दिल्ली 6 जून । अभी तक देश में चलने वाली सभी नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो छपी होती है, लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव हो सकता है। जल्द ही भारतीय करेंसी या नोट पर रवींद्र नाथ टैगोर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो देखने को मिल सकती है। जी हां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिय़ा इसे लेकर तैयारी कर रही है।

आरबीआई कर सकती है बदलाव

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक बैंक नोट में बदलाव की तैयारी कर रही है। ये बदलाव नोटों की कुछ श्रृखंला में किया जा सकता है। कुछ नोटों पर आपको रवींद्र नाथ टैगोर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि ये पहली बार होगा जब रुपए पर महात्मा गांधी के अलावा किसी अन्य महापुरुष की फोटो लगाई जा सकती है। भारतीय करेंसी के कुछ नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ एपीजे अब्दुल कलाम और रबींद्र नाथ टैगोर की तस्वीर छापी जा सकती है।

क्यों लगेगी दूसरी फोटो

आरबीआई का कहना है कि करेंसी नोटों पर कई अंकों के वॉटरमार्क को शामिल करने की संभावनाओं को चेक करने के लिए फोटो में बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए आरबीआई और सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मीटिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने टैगोर और कलाम की वाटरमार्क लगी कुछ नोटों को आईआईटी-दिल्ली के एमेरिटस प्रोफेसर दिलीप टी शाहनी के पास भेजा गया है, ताकि उसपर अध्ययन किया जा सके। अलग-अलग सेट में ये नोट उनके पास भेजे दए हैं। हर सेट का अवलोकन, उसकी खामियां, उसकी खासियत सभी बिंदुओ पर अध्ययन कर वो अपना जवाब देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here