अल्पसंख्यक वर्ग के विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों का सम्मान 17 जुलाई को

0
1613

सम्मान समारोह अब 17 जुलाई को

बीकानेर,01 जुलाई। राजस्थान अधिकारी-कर्मचारी माईनारिटी एसोसिएशन द्वारा जिले में अल्पसंख्यक वर्ग की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहन करने के लिए सम्मान समारोह अब 17 जुलाई को रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित होगा।
राजस्थान अधिकारी-कर्मचारी माईनारिटी एसोशिऐशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रियाज ने बताया कि पूर्व में यह सम्मान समारोह 3 जुलाई को रविन्द्र रंगमंच पर सुबह 11 बजे से आयोजित होना था। वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति एवं धारा 144 लागू होने के मद्नेजर संस्था द्वारा अब 17 जुलाई (रविवार) को प्रातः 10 बजे रविन्द्र रंगमंच में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here