कालू बास के फ्रेंड्स ग्रुप ने सरकारी स्कूल में सामग्री भेंट की

0
345

अतिरिक्त जिला शिक्षा परियोजना समन्वय शिक्षा अधिकारी बीकानेर गजानंद सेवग की उपस्थिति में राजकीय महेश्वरी बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को फ्रेंड्स ग्रुप ने दी विशेष भेट ।

श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर, 09 जुलाई । सामाजिक संस्था फ्रेंड्स ग्रुप, कालूबास द्वारा माहेश्वरी राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय, कालूबास में आयोजित कार्यक्रम में विनोद बोथरा ने जय माणक फाउंडेशन, जयपुर द्वारा 55 नग टेबल, 5 दरी, प्रत्येक विधार्थी को स्कूल बैग शिक्षण सामग्री सहित वितरण की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गजानंद सेवग, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बीकानेर, पवन कुमार शर्मा,हरि सिंह आर पी, सी बी ई ओ, श्रीडूंगरगढ़,मुख्य अतिथि तुलसीराम चोरड़िया को संस्था के उपाध्यक्ष हीरालाल पुगलिया द्वारा पगड़ी पहनाई गई। फ्रेंड्स ग्रुप ने अतिरिक्त जिला अधिकारी से माँग की कि स्कूल में हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों ही माध्यम से शिक्षा शुरू की जाए।

संस्था मंत्री विमल चोरड़िया ने बताया कि समारोह में उपस्थित बजरंग लाल सेवग,मदन सैनी ने अपने विचार रखे। पार्षद पवन उपाध्याय, पार्षद रजत आसोपा, पार्षद प्रतिनिधि श्याम पुरोहित, रामचन्द्र राठी, बाबूलाल आसोपा,सम्पत दुगड़, पूर्व पार्षद मोहन नाई, तेजकरण चोरड़िया आदि उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अधिकारी ने भामाशाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों में एवं समाज को प्रेरणा मिलेगी एवं सर्वांगीण विकास होगा। प्रधानाध्यापिका दीप शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here