संत भावनाथ आश्रम में मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

0
282

संत भावनाथ आश्रम में मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

बीकानेर, 13 जुलाई । गंगानगर रोड़ स्थित संत भावनाथ आश्रम में श्रद्धालुओं ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया। संत भवनाथ महाराज के चरणों का पूजन कर आरती की। शिष्यों ने शाल व रुद्राक्ष माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर गुरु वंदना,गुरु महिमा स्तुति व भजनों की प्रस्तुतियां हुई। संत भावनाथ महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार शिष्य गुरु तलाशता है वेसे ही अच्छा गुरु अच्छा शिष्य तलाशता है। अच्छा गुरु भी ईश्वर कृपा से मिलता है। इस अवसर पर भण्डारा महाप्रसादी भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here