हेरिटेज रूट पर सिविर लाइन जाम, बदबू से लोग हैं परेशान

0
276

बीकानेर 23 जुलाई । सिटी कोटवाली के पीछे कुम्हारो का मोहल्ला भाई पिछले 15 दिनों से ये हाल है पूरे मोहल्ले में बदबू का आलम है कोई अपने घरों में भी बैठ नही सकता घरो में भी बदबू आने लगी है सब जगह शिकायत कर चुके है पर इसका कोई हल नही हो पा रहा है ।

वार्ड नंबर 73 का पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन भी लगातार इस कार्य को करने में प्रयास रत है कई बार निगम के कर्मचारी भी आकर गए पर इसका कोई हल नही निकल पाया अब मोहल्ले में ओर घरो में बैठना दुर्भर हो गया है । पास में ही मंदिर हनुमान जी का मंदिर है और पीपल का पेड़ है जिन पर सुबह भक्तजनो को मंदिर और पीपल कि पूजा में भी व्यधान हो रहा है जहां बैठना संभव नही।

वहां पूजा करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।। समस्त मोहल्ले वासी वेदप्रकाश रामावत,प्रेम कुमार ,पवन छीम्पा,राजेंद्र प्रसाद रामावत,संजय प्रजापत ,रामदेव छीम्पा,राजेश प्रजापत,पप्पू गेदर मैं विरोध प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here