नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मैं 52 रोगियों ने लिया उपचार

0
265

बीकानेर 06 अगस्त। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध चिकित्सालय बांद्रा बास बीकानेर में काय चिकित्सा विभाग की तरफ से नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ.राम कुमार भांभू एवं डॉ.हंसराज चौधरी द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ किया गया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय व चिकित्सालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त शिविर का आयोजन डाबर इंडिया लिमिटेड कम्पनी के सौजन्य से किया गया जिसमें विभिन्न जीर्ण रोगों के 52 रोगियों को उपचार एवं परामर्श दिया गया ।

शिविर में डॉ.प्रद्युम्न भारद्वाज व डॉ.सुरेन्द्र बिश्नोई व समस्त नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.रामकुमार भांभू एव उप अधीक्षक डॉ.मधुबाला शर्मा ने इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी लगाने का भरोसा दिलाया । उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग बीकानेर डॉ.नरेन्द्र कुमार शर्मा ने विभाग के स्टाफ की जनसेवा भावना की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here