देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा श्री डूंगरगढ़

0
236


देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा श्री डूंगरगढ़ उपखण्ड
उपखण्ड के सभी विद्यालयों में 12 अगस्त को होगा एक साथ कार्यक्रम। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, 07 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राज्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 12 अगस्त 2022 को उपखण्ड के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में तथा उपखण्ड मुख्यालय पर आयोज्य सामूहिक समारोह में एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में उपखण्ड मुख्यालय पर 12 अगस्त को राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान (कोर्ट के पीछे) में आयोज्य कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र में संचालित सभी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी विभाग, उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समय सीमा में निर्वाहन करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए मिनट टू मिनट समय सारिणी जारी की गई है। समस्त गतिविधियां निर्देशानुसार सम्पन्न की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के प्रत्येक राजकीय विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के न्यूनतम 200 विद्यार्थी तथा प्रत्येक निजी विद्यालय के 100 विद्यार्थी 12 अगस्त को प्रातः 9.30 से पूर्व समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। 30 विद्यार्थियों के समूह पर एक शिक्षक प्रभारी होगा।


पूर्व तैयारी एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु सीबीईओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा व्हाट्सएप समूह बनाया गया है।
डॉ राधाकिशन सोनी ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह के लिए 12 मार्च 2021 से शुरू आजादी का अमृत महोत्सव में देश की संस्कृति एवं उपलब्धियों को मनाने तथा हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए भारत सरकार की इस ऐतिहासिक पहल के अन्तर्गत 9 से 16 अगस्त तक तिथिवार प्रतिदिन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं 12 अगस्त को प्रातः 10.15 से 10.40 तक देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन महत्वपूर्ण गतिविधि है। यह कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से 10. 50 बजे तक चलेगा।
उपखण्ड अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार राउमावि, रा. रूपादेवी उमावि एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य तथा राजूराम बाना, शा.शि. की समिति नोडल अधिकारी के निर्देशन में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। मैदान, मंच, टेंट आदि की व्यवस्था नगरपालिका, ध्वज पोल बेसमेंट निर्माण की व्यवस्था पीडब्ल्यूडी, पेयजल की व्यवस्था पीएचईडी, विद्युत व्यवस्था जेवीवीएनएल, ट्रैफिक एवं शांति व्यवस्था पुलिस थाना, चिकित्सा व्यवस्था चिकित्सा विभाग, देशभक्ति गीतों के गायन के अभ्यास के लिए राबाउमावि, ध्वज सलामी भारती निकेतन एनसीसी विंग कैडेट्स, अनुशासन के लिए राउमावि एवं रूपादेवी विद्यालय एनएसएस कार्यक्रता तथा मंच संचालन की जिम्मेदारी राउमावि, श्री डूंगरगढ़ को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here