ईद मिलादुन्नबी को होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप के पोस्टर का विमोचन

0
236


बीकानेर, 04 अक्टूबर। मंगलवार हर साल की तरह इस साल भी हिजरी कलेण्डर के ऐतबार से तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12 तारीख ईद मिलादुन्नबी को होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप के पोस्टर का विमोचन किया गया,जमीअत उलमा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी के मुताबिक़ इस बार 09 अक्टूबर 2022 वार रविवार को गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास श्री श्याम पैलेस में ब्लड डोनेशन कैम्प सुबह 09:00 बजे से 03:00 तक रखा गया है।

क़ासमी के मुताबिक़ हज़रत मुहम्मद स.अ. व. का कथन है लोगों में सबसे अच्छा वो है जो लोगों का फायदा पहुंचाए, इसको ध्यान में रखते हुवे जमीअत उलमा बीकानेर में पिछले कई सालों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करती रही है, हम लोगों से अपील करते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा तादाद में आकर शिविर को कामयाब बनाए, रखा गया है, पोस्टर विमोचन के मौक़े पर मौलाना मामून रशीद साहब,मुफ़्ती सद्दाम क़ासमी, क़ारी शाहिद रशीदी, मोहम्मद रफीक नेता जी,मोहम्मद अली खाती,शौकत काका,बुंदू काका, यासीन कबाड़ी, लालजी पाली वाले, मोहम्मद अकरम डीडवाना, मोहम्मद हुसैन जी नेता, मोहम्मद शहीद नेता जी, मोहम्मद इमरान,मोहम्मद राशिद कोहरी, मोहम्मद कुर्बान,मोहम्मद मोहसिन, और लौहार कॉलोनी के कई गणमान्य लोग व युवा शरीक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here