मोमासर के पत्रकार सत्येन्द्र राजवंशी को मिली डाक्टरेट की मानक उपाधि

0
245

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, 14 अक्टूबर। क्षेत्र के वरिष्ठ संवाददाता सत्येंद्र राजवंशी को अंतराष्ट्रीय संगठन विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि और स्थाई राष्ट्रीय सदस्यता प्रदान की है। भारतीय विदेश मंत्रालय से संबद्ध आयोग के संसदीय चेयरमेन और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एंव संसद सदस्य फ्रेंसिस्को सारदीन्हा, आयोग के अंतराष्ट्रीय चेयरमेन ड़ॉ तपन कुमार राऊतरे, और अंतराष्ट्रीय निदेशक अभिन्ना हेता ने 02 सितंबर 2022 को मानद उपाधि एंव स्थाई सदस्यता प्रदान करने संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया। दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में संगठन की इंटरनेशनल जनरल मैनेजर कविता बजाज ने राजवंशी को ये उपाधि प्रदान की।

सत्येंद्र राजवंशी को विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने ये उपाधि क्षेत्र की सक्रिय पत्रकारिता, क्षेत्र की समस्याओं को दैनिक भास्कर के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखने और समाधान करवाने पर दी गयी है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में राजवंशी को नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियेन्स अवार्ड 2022 भी मिल चूका है, बेस्ट न्यूज पोर्टल ऑफ़ ईयर का सम्मान भी मिल चूका है। इसके अलावा फॉरेवर स्टार इंडिया द्वारा द रियल सुपर हीरो अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here