नारी निकेतन में संभागीय सदस्य नियुक्त होने पर प्रियंका गहलोत का किया स्वागत

0
295

बीकानेर, 18 अक्तूबर। भागीरथी नंदनी संस्था द्वारा आज नारी निकेतन में बीकानेर संभागीय सदस्य नियुक्त होने पर समाजसेवी प्रियंका गहलोत सोलंकी का शाल माला और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया।

प्रियंका गहलोत सोलंकी ने कहा की उनकी रुचि शुरू से ही महिलाओं के लिए कार्य करने में रही है और नारी निकेतन के माध्यम से में अपने दायित्व और कर्तव्य को पूरा करने का प्रयास करूंगी।

संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने कहा की प्रियंका गहलोत सोलंकी लंबे समय से समाजसेवा कर रही है और इनके परिवार द्वारा भी परोपकार के कार्य लिए जाते है ऐसे समांजसेवियो का स्वागत स्वय को अभिभूत करता है।

अभिनंदन करने वालों में पीपा क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष भंवर लाल जी बडगूजर भागीरथ नंदनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत शहर कांग्रेस प्रवक्ता व पार्षद नितिन वत्सस, महिला कांग्रेस की संतोष परिहार महिला कांग्रेस की मुमताज शेख पार्वती गोसाई, अफसाना पठान,पवन परिहार, विशाल गहलोत, अनिल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here