तेरापंथ भवन में स्वास्तिक का आकार बनाकर किया कार्यशाला का आयोजन

0
250

अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर की प्रस्तुति

बीकानेर, 18 अक्टूबर । सोमवार को युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री शांति कुमार जी एवं सुशिष्य मुनिश्री जितेंद्र कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन के विशाल प्रांगण में स्वास्तिक के आकार में 41 जोड़ो को बैठा कर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस विशेष कार्यशाला में मुख्य वक्ता
जैन संस्कारक धर्मेंद्र डाकलिया, रतनलाल छलाणी, पवन छाजेड़, भरत गोलछा, देवेंद्र डागा उपस्थित थे। इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर अध्यक्ष अरुण कुमार नाहटा, सभा अध्यक्ष अमर चन्द सोनी, जयचंद लाल दफ्तरी, जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, जीवराज सामसुखा, तेरापंथ न्यास से जतन लाल दुगड़ व तेयुप, किशोर मण्डल, महिला मण्डल, कन्या मण्डल टीम की गरिमामय उपस्थिति रही।

मुनिश्री ने सभी को जन जन की विधि जैन संस्कार विधि और मंगलभावना के बारे में सभी श्रावक समाज को अवगत करवाया और बताया कि इस विधि से सभी प्रकार के कार्यक्रम संपादित किये जाते है।

इस कार्यशाला के तुरन्त बाद बने वर्धमान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संस्कारकों ने अपने घर परिवार में दीपावली पूजन जैन संस्कार विधि से मनाने के लिए संकल्प दिलवाया।

मंच का संचालन विपिन बोथरा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here