श्रीमद्भागवत कथा में दिव्य रास लीला का वर्णन , पूर्णाहुति बुधवार को

0
293


बीकानेर, 02 नवंबर। स्थानीय जनेश्वर भवन मैं चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान की पूर्णाहुति बुधवार को होगी। व्यासपीठ पर कथावाचक पंडित दुर्गादत्त व्यास के मुखारविंद से 28 अक्टूबर से भागवत कथा शुरू हुई थी। भैरूंबक्श चूरा और गंगा देवी चूरा की स्मृति में इस कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। मंगलवार को कथा वचन करते हुए पंडित दुर्गादत्त व्यास ने दिव्य रास लीला का वर्णन किया।


उन्होंने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। कथा में भवानी शंकर, प्रकाश लक्ष्मीनारायण, प्रेम नारायण, गोविंद, गिरिराज गिरधर प्रियांशु सहित अन्य चूरा परिवार के लोगों ने व्यवस्थाओं को संभाला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here