कांग्रेस सरकार के चार साल पुर्ण होने पर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा निकालेगी जन आक्रोश रैली

0
273

भाजपा बीकानेर देहात खाजूवाला विधानसभा मे कांग्रेस सरकार के चार साल पुर्ण होने पर जनविरोधी नीतियों के तहत निकालेगी जन आक्रोश रैली
भाजपा बीकानेर देहात ने खाजूवाला विधानसभा में जन आक्रोश रैली के जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को सौपी विभिन्न जिम्मेदारियां

खाजूवाला, 03 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के चार साल पुर्ण होने पर गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के तहत विधानसभा स्तर पर जन आक्रोश रैली करने जा रही है इसी कड़ी में भाजपा बीकानेर देहात खाजूवाला विधानसभा में बड़ी जन आक्रोश रैली करेगी। जिसमें गहलोत सरकार के जन विरोधी नीतियों से त्रस्त आमजन, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, अवैध खनन, वन विभाग की जमीन पर अवैध जिप्सम खनन व कब्जे, डैम में पर्याप्त पानी होने पर भी नहरों में सिंचाई पानी नहीं देने घरेलू व कृषि बिजली कनेक्शन नहीं देने, बिजली कटौती सहित अनेक मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरेगी और जन आक्रोश रैली निकालेगी। जन आक्रोश रैली के लिए भाजपा बीकानेर देहात ने तैयारियां शुरू कर दी है इस रैली के लिए भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने जिला पदाधिकारियों सहित प्रमुख लोगों को विभिन्न प्रकार की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जो जन आक्रोश रैली की व्यवस्था देखेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रैली को सफल बनायेंगे विधानसभा मुख्यालय खाजूवाला में होने वाली रैली मे खाजूवाला विधानसभा के चारों भाजपा मण्डल खाजूवाला, पुगल, छतरगढ व बीछवाल मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित मोर्चा प्रकोष्ठो सक्रिय भागीदारी होगी और तहसील खाजूवाला, पुगल, छतरगढ व बीकानेर तहसील के किसान शामिल होंगे। जन आक्रोश रैली के लिए संयोजक जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल व सहसंयोजक सहसंयोजक राकेश सहोत्रा होगे
जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि विधानसभा मुख्यालय पर होने जन आक्रोश रैली के लिए कार्यक्रम व प्रवास प्रमुख भागीरथ ज्याणी चैयरमेन दी सट्रेल कोपरेटिव बैंक लिमिटेड बीकानेर , सभा व रैली प्रमुख सवाई सिंह तंवर पुर्व जिला महामंत्री , यात्रा एवं वाहन प्रमुख माधोसिंह भाटी पुर्व सरपंच लुणखा, आवास प्रमुख धर्मपाल बिरडा प्रधान प्रतिनिधि प.स.खाजुवाला, भोजन प्रमुख अशोक फौजी चैयरमेन नगरपालिका खाजूवाला, प्रचार प्रमुख हरिकिशन अग्रवाल पुर्व मण्डल अध्यक्ष खाजूवाला , स्वागत प्रमुख भंवरदास स्वामी पुर्व मण्डल अध्यक्ष खाजूवाला, डोक्युमेंटेशन प्रमुख मक्खन सिंह राठौड़ पुर्व मण्डल अध्यक्ष खाजूवाला, एडवांस व्यवस्था प्रमुख विरेन्द्र सिंह राठौड़ वरिष्ठ नेता भाजपा छतरगढ, स्वच्छता प्रमुख एंड पहलाद तिवाड़ी पूर्व पंचायत समिति सदस्य खाजूवाला, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा महामंत्री मण्डल छतरगढ, सोशल मीडिया प्रमुख विमल पारीक सोशल मीडिया छतरगढ, प्रशासनिक कार्य प्रमुख प्रशांत विश्नोई पुर्व अध्यक्ष भाजयुमो मण्डल खाजूवाला, अतिथि प्रमुख राकेश चितलागिया पुर्व सरपंच दंतौर, चिकित्सा प्रमुख नरेंद्र सारण उपाध्यक्ष मण्डल पुगल, सुरक्षा प्रमुख भवानी सिंह राठौड़ पुर्व मण्डल अध्यक्ष बीछवाल, युवा संयोजक विक्रमसिंह सोढा अध्यक्ष भाजयुमो पुगल, महिला संयोजक कविता राजपुरोहित वाईस चेयरमैन नगरपालिका खाजूवाला, अनुसूचित जाति संयोजक जगदीश गोढवाल पुर्व अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा खाजूवाला, अनुसूचित जन जाति संयोजक नवलाराम भील पुर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष खाजूवाला होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here