वरिष्ठ व्यंग्यकार डॉक्टर जोशी को नागरिक अभिनंदन

0
267

टुडे राजस्थान न्यूज़
समारोह में ‘श्रेष्ठ सखा सुमन सौरभ’ की उपाधि से विभूषित किया गया


बीकानेर, 08 नवम्बर। सखा संगम, बीकानेर के तत्वावधान में शिक्षाविद्-साहित्यकार-सम्पादक डाॅ.अजय जोशी का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा ने की नागरिक अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि कवियत्री-आलोचक डाॅ. रेणुका व्यास एवं कथाकार अशफ़ाक कादरी रहे।
प्रारंभ में कवि-संस्कृतिकर्मी चन्द्रशेखर जोशी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए डाॅ.अजय जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिथियों ने डाॅ.अजय जोशी को अभिनंदन पत्र, शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट किए तथा सखा संगम द्वारा डाॅ.अजय जोशी को ‘श्रेष्ठ सखा सुमन सौरभ’ की उपाधि से विभूषित किया गया।


इस अवसर पर अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए एन.डी.रंगा ने कहा की प्रो. डॉ. अजय जोशी कुशल सम्पादक के रुप अपनी अलायदा पहचान रखते है।
नागरिक अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि अजय जोशी की व्यंग्य रचनाओ में तीखी धार होने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते है । विशिष्ट अतिथि डाॅ.रेणुका व्यास ने कहा की डाॅ.अजय जोशी सेवा, समर्पण और सम्मान के यशस्वी पारिवारिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के संगठनकर्ता है। अशफ़ाक कादरी ने कहा की शब्द एवं वाक् कौशल के संस्कारित, साधना के बहुआयामी व्यक्तित्व, प्रकृति संरक्षक व्यक्तित्व है।
वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए कहा की अजय जोशी रोजगार मार्गदर्शक, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, नवकिरण प्रकाशन के पुरोधा एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व है। कार्यक्रम में डाँ.नरसिंह बिनाणी, बाबूलाल छंगाणी, गिरिराज पारीक, ज्योति वधवा, यामिनी जोशी सहित अनेक लोगो ने विचार रखे। डाॅ.अजय जोशी के नागरिक अभिनंदन पर शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, भगवानदास पडिहार
नटवर लाल व्यास, खूमराज पंवार, ब्रजगोपाल जोशी, प्रेमरतन जोशी, नागेश्वर जोशी एवं जन्मेजय व्यास ने शुभकामनाएँ प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here