जेएनवी कॉलोनी के पंजाबी समाज ने पहली बार बनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह

0
338

बीकानेर 08 नवंबर । सेंट विवेकानंद स्कूल, जय नारायण व्यास कॉलोनी, बीकानेर से पंजाबी समाज जय नारायण व्यास कॉलोनी” का पहला दीपावली सेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्रीमती सुरेंद्र कौर, निपुन गुप्ता, अशोक ओहरी, संजीव अरोड़ा, लीना धर खत्री, अनिल टुटेजा ने दीप प्रजवलित कर किया दीपावली स्नेह मिलन समारोह मे पंजाबी समाज के 250 परिवारों ने भाग लिया।

संजीव अरोड़ा, अध्यक्ष ने पंजाबी समाज के गठन की आवश्यक्ता समाज के गठन के उद्देश्य एवं भविष्य मे किये जाने वाले कार्यों की जानकारी से अवगत करवाया। लीला धर खत्री, सचिव ने परिवारों का परिचय करवाया। भरत झाब, सह सचिव ने आने वाले सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। अनिल टुटेजा ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी का समाज के सभी सदस्यों से परिचय करवाया।

कार्यक्रम मे जगदीश सेठी ने पंजाबी मे कविता सुनाई। कार्यक्रम मे बच्चों एवं महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मनोरंजन किया। अंत में स्वरुचि भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम मे हरि नारायण खत्री, राजेश मुंजाल, राज कुमार ढल्ला, जगदीप ऑबरोय, दीपक मोगा, गुरदयाल डांग, भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल टुटेजा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here