लाडनू में महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल का भूमि पूजन

0
228

जैन संस्कार विधि : बने जन जन की विधि
प्रगतिमान प्रयोग
लाडनूं, 11 नवंबर । लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती परिसर में महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल हेतु विमल विद्या विहार के पास में भूमि पूजन का मांगलिक कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से “श्री संस्कारक” धर्मेंद्र डाकलिया, “जैन संस्कारक” इंदर बेंगानी, चमन दूधोडिया द्वारा मांगलिक मंत्रोचार और आध्यात्मिक गीतों के संगान के साथ संपन्न करवाया गया ।

रतनगढ़ निवासी दिल्ली प्रवासी मुख्य अनुदान दाता श्री एवं श्रीमती जोधराज जी वैद की उपस्थिति एवं जैन विश्व भारती के अध्यक्ष श्री अमरचंद जी लूंकड, महामंत्री श्री सलिल लोढ़ा, मुख्य न्यासी रमेश जी बोहरा, धर्मचंद जी लूंकड आदि अन्य गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह मांगलिक आयोजन सानंद संपन्न हुआ । इस अवसर पर समाज की अन्य केंद्रीय संस्थाओं और स्थानीय सभा संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे । सभी ने ऐसे आयोजन की सराहना की, श्री सलिल लोढ़ा ने संस्थान की तरफ से मुख्य अनुदान दाता परिवार, तीनों संस्कारक गण एवं इस अवसर पर आयोजन स्थल पर पधारे सभी जनों का आभार प्रकट किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here