जिला स्तरीय पुली स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
टुडे राजस्थान न्यूज़
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाषपुरा, बीकानेर के तत्वावधान में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ
बीकानेर 14 नवंबर । जिला स्तरीय टी.टी.प्रतियोगिता (14 आयुवर्ग) के बालक/बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का शुभारम्भ राजकीय सार्दुल स्पोर्टस स्कूल बीकानेर में किया गया । जिसमे बीकानेर शहर व ग्रामीण स्कूलो के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. मिश्रा थे जिन्होंने आज बाल दिवस के अवसर पर 1000/- रूपये बच्चों को अल्पाहार ‘हेतु भेंट किये।

विशिष्ट अतिथि गोपाल सिंह, सेवा निवृत्त, उप जि.शि.अ. (शा.शि.) व दिनेश तनेजा टी. टी. कोच थे। समारोह का संचालन प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे रा.उ.प्रा.वि. सुभाषपुरा, बीकानेर के संस्था प्रधान राम लाल नायक शा. शिक्षक टी.टी. कोच विश्वजीत सिंह व शाला स्टाफ के सदस्य जाकिर हुसैन उपस्थित थे।



