जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम-खम

0
282

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 14 नवंबर । बीकानेर जिला कुश्ती संगम के बैनर तले आज जस्सूसर गेट के अंदर श्री बजरंग व्यायामशाला मैं बीकानेर जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ पहलवान रामकुमार एवं कृष्ण कुमार रामकुमार बिस्सा की अध्यक्षता मैं संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी, मान सिंह सिहाग,जगन पुनिया उपस्थित थे। इन सभी मेहमानों का स्वागत सेवादल के अनिल व्यास, माणक व्यास, राजकुमार व्यास (नन्नामहाराज), अनिल जोशी,काका राजा व्यास एवं संगम के अध्यक्ष कमल कला ने स्वागत सम्मान किया।

संगम के महावीर कुमार सहदेव ने बताया कि परमेश्वर पूनिया,रोमन घोड़ेला, दामोदर पारीक, भोमाराम, लालचंद एवं सरिता विश्नोई ने अपने अपने भार वर्ग में कुश्ती कर विजयश्री प्राप्त की। सभी विजय पहलवान भीलवाड़ा में आयोजित हो रही 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2022 तक की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल मैं पहलवान महावीर कुमार सहदेव,राम प्रताप उर्फ छोटू,एवं रामप्रसाद ने बारीकी से कुश्तियां देख कर अपना निर्णय दिया। व्यामशाला संचालक कृष्ण कुमार बीस्सा ने बताया कि इस अवसर पर जिला कुश्ती संगम के के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया! इस कार्यक्रम में पहलवानों के कुश्ती करने के लिए गद्दो मांग की गई तुरंत इस पर कार्यवाही करते हुए 15 दिन में गद्दे उपलब्ध करवाने का आश्वासन डा. बी डी कल्ला के द्वारा मैसेज के रूप मैं दिया गया! जिला कुश्ती संगम के कमल कल्ला मैं सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here