पूनम व्यास मिस फ्रेशर तथा गोविन्द सारस्वत मिस्टर फ्रेशर

0
258

एमजीएसयू में एम.कॉम. की फ्रेशर पार्टी में पूनम व्यास मिस फ्रेशर तथा गोविन्द सारस्वत मिस्टर फ्रेशर।

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 15 नवंबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के एम.कॉम. के सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें गोविन्द सारस्वत मिस्टर फ्रेशर तथा पूनम व्यास को मिस फ्रेशर घोषित किया वहीं मिस्टर पर्सनल्टी नारायण गोयल व मिस पर्सनल्टी एकता हर्ष का चयन किया गया और किशन गोपाल पंचारिया को बेस्ट परफोरमेंशन घोषित किया गया।


फ्रेशर पार्टी का उद्घाटन कुलपति प्रो. वी.के. सिंह ने मॉ सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलित करके की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने सीनियर छात्रों से कहा कि वे अपने जूनियर्स का पथ-प्रदर्शन करते हुए उनको हर तरह का सहयोग करे तथा उनका मनोबल बढ़ाते रहे।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेश हिरवानी, मानकेशव सैनी, डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, डॉ. अशोक व्यास व डॉ. भारती सांखला ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन चंचल शर्मा व तिलक राज ओझा ने किया। आयोजन का सफल बनाने में ईशिका बिन्नाणी, वैशाली व्यास, गोपाल, महेन्द्र डूडी के साथ सभी सीनियर्स छात्रों ने सहयोग किया।

वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग
महाराजा गंगा सिंह विष्वविद्यालय
बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here