बाल श्रम एवं बाल नशा मुक्ति संगोष्ठी
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 16 नवंबर । उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 जिला समन्वयक चेनाराम बिश्नोई ने बताया कि उरमूल सभागार में सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षता में बालश्रम, बाल नशा मुक्ति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित विभागों ने भाग लिया ।

बाल अधिकारिता विभाग,एएचटीयू ,जेजेबी , श्रम विभाग, आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे चाइल्ड लाइन, एस एस रेलवे बीकानेर, कॉलेब चाइल्ड लाइन स्टाफ, सब सेंटर समन्वयक नोखा, लुणकनसर ,बज्जू आदि बीकानेर
इन सभी के द्वारा बच्चों से संबंधित विषय पर चर्चा की गई । विशेष तौर पर बाल श्रम एवं बाल नशा मुक्ति पर चर्चा की गई और बताया गया कि यह हमारा दायित्व है क्योंकि हम सबकी बच्चों के सरंक्षण एवं सुरक्षा की जवाबदेही होती है कोई भी बच्चा बालश्रम या नशा करते हुए पाया जाता है तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि अगर समय रहते हैं अपने बच्चे का अच्छे से देखभाल करके सरंक्षण दिया जाए तो उसका भविष्य सुनहरा बन सकता है ।
साथ ही रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक सरिता राठौड़ ने बताया की चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक मनाया जाएगा ।




