सेवानिवृत बैंक कर्मचारियों के संगठन का स्थापना दिवस 17 को, होगें आयोजन व स्नेह मिलन

0
248

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 16 नवंबर । ऑल इंडिया रिटार्यड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन के 32वें स्थापना दिवस पर संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें । संगठन के आर के शर्मा ने बताया कि बीकानेर यूनिट के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 नवम्बर को बजरंग धोरे में समारोह भव्य तरीके से मनाया जाए । समारोह के प्रारंभ में 10 बजे सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम रखा गया है । 12 बजे संगठन की साधारण सभा का आयोजन होगा । इस अवसर पर संगठन के उन सदस्यों का सम्मान किया जाएगा जो वर्ष 2007 व 2008 में बैंक सेवा से सेवानिवृत हुए । ऐसे सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क करके भी कार्यक्रम में निमंत्रित किया जा रहा है । सम्मान समारोह के बाद सामूहिक प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया है । इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबन्धक सुशील कुमार से भेंट कर सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारियों के हितों के साथ बैंक के विकास के बारे में भी चर्चा की । इस अवसर पर अध्यक्ष एस पी सोबती, महासचिव के आर उपाध्याय, संयुक्त सचिव आर के श्रीमाली, आर के शर्मा, सैयद मुश्ताक अली, नलिन कुमार सारवाल व डी एल भटेजा उपस्थित थे ।

एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर 75 वर्ष व अधिक के वरिष्ठ सदस्यों का गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे बजरंग धोरे में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा । संगठन के आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर अश्‍विनी कुमार शर्मा, इन्‍द्रसिंह राजपूत, एम एल कुक्‍कड़, रतन सिंह राठौड़, संतलाल मिढ्ढा, रामचन्‍द्र परिहार, बसंती लाल माथुर, भंवर लाल सोनावत, के आर उपाध्‍याय, सम्‍पत लाल डागा, शिव कुमार बिस्‍सा, सुन्‍दर लाल कोचर, बी डी मल्‍ल, गणेश कुमार स्‍वामी, ओम प्रकाश बारठ, शम्‍भुदयाल गौड़ को सम्मानित किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here