शहरी व ग्रामीण जिला स्तरीय टी.टी.प्रतियोगिता का हुआ समापन

0
249

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 17 नवंबर । शहरी व ग्रामीण जिला स्तरीय टी.टी.प्रतियोगिता (14 आयुवर्ग ) का समापन समारोह राउप्रावि सुभाषपुरा, बीकानेर की मेजबानी में सादूल स्पोर्ट्स स्कूल में संपन्न हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक ओझा , विशिष्ट अतिथि राहुल जयसवाल, DEO, LIC, बीकानेर सरंक्षक अजयपाल सिंह, शेखावत प्रधानाचार्य, सादूल स्पोर्ट्स स्कूल तथा अध्यक्षता श्री मंगलचन्द रंगा ने की। जिसके परिणाम निम्न प्रकार रहे।

व्यक्तिगत स्पर्द्धा(छात्र) जैन पब्लिक स्कूल के अरमान बाडियाँ प्रथम व सिद्धार्थ गोड द्वितीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा (छात्रा) बी.एल.एम. जी. की रिद्धिमा प्रथम व कृष्णा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार –

दलीय स्पर्धा में(छात्र) जैन पब्लिक स्कूल विजेता व राजस्थान बाल मन्दिर उप विजेता रहे । दलीय स्पर्धा(छात्रा) बी. एल. मेमोरियल स्कूल विजेता व सोफिया उ. मा. वि. उप विजेता है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संस्था प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here