शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने किया आर के होटल का उद्घाटन

0
221

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 18 नवंबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को भुट्टों का चौराहा क्षेत्र में नवनिर्मित आर. के. होटल का उद्घाटन किया। डायरेक्टर सलमान खान और संजय खान ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने होटल का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इस दौरान राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, पार्षद जावेद पडि़हार, हाजी रहीम बक्स भुट्टो,शहजाद भुट्टा,गजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद शहाबुद्दीन,मोहम्मद अजीज भुट्टा,अनवर अली तथा मैनेजर श्यामसुंदर जोशी आदि मौजूद रहे। होटल में पारिवारिक वातावरण में रहने की व खाने की सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि होटल में कुल 15 कमरे है। बाद में होटल प्रबंधन की ओर से कल्ला का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here