भाजपा साइबर योद्धाओं ने सरदारशहर उपचुनाव में कमर कसी

0
264


सरदारशहर 19 नवम्बर। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के साइबर योद्धाओं ने कमर कसी है । भाजपा सोशल मीडिया विभाग भाजपा राजस्थान ने सरदारशहर सोशल मीडिया के मण्डल संयोजक व सह संयोजकों के साथ वर्चुअल बैठक कर विधानसभा सरदारशहर के लिये संयोजक व सह संयोजक के साथ पाँच अलग अलग टीम बनाकर ज़िम्मेवारी सौंपी है । प्रदेश संयोजक डॉ जोगेन्द्र सिलोर ने सोशल मीडिया टोली को अलग अलग ज़िम्मेवारी सौंपी हैं । प्रदेश सह संयोजक अजय विजयवर्गीय, अभीषेक आचार्य बीकानेर संभाग प्रभारी कोजुराम सारस्वत चुरू ज़िला संयोजक रमेश शर्मा विधानसभा संयोजक मुकेश भामा ने चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर मण्डल संयोजक व सह संयोजकों के सुझाव लिये ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here