वार्ड संख्या पांच में जिला अध्यक्ष ने ली कमेटी की बैठक और कांग्रेस के पक्ष में वार्ड में मांगे वोट

0
233

उप चुनाव में भाजपा का पता साफ कांग्रेस के कार्यों पर जनता की मोहर यशपाल गहलोत

बीकानेर 20 नवम्बर। बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्या पांच के उप चुनाव के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज वार्ड में घूम घूम कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कस्तूरी देवी को भारी मतों से जिताने की अपील की।


वार्ड में घूमते हुए जब आमजन से जिला अध्यक्ष मुलाकात कर रहे थे तो हर व्यक्ति की जुबा पर कांग्रेस के लिए वोट की बात थी जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की वार्ड के निवासियों ने खुले मन से कांग्रेस को जिताने का भरोसा दिया क्योंकि आम जनता कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए जनकल्याण कारी कार्यों से बेहद खुश नजर आई इसके आधार पर यह तय है की उप चुनाव में भाजपा की जमानत भी बच पाए तो बड़ी गनीमत होगी
यशपाल गहलोत के साथ साथ पार्षद प्रत्यासी श्रीमती कस्तूरी देवी, पार्षद मनोज किराडू, दिलीप बांठिया, हजारीमल देवड़ा, मनोज तंवर, के अलावा वार्ड के निवासी और कांग्रेसजन साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here