भारत जोड़ो यात्रा में श्रीडूंगरगढ़ से विमल भाटी का प्रदेश यात्री के तौर पर चयन

0
217

भारत जोड़ो यात्रा में श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस नेता विमल भाटी का प्रदेश यात्री के तौर पर चयन

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 03 दिसंबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व कन्याकुमारी से कश्मीर की चल रही यात्रा में श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस युवा नेता विमल भाटी का चयन हुआ है।
पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश पदयात्रियों के लिए बाकायदा साक्षात्कार हुए थे। इसमे श्रीडूंगरगढ़ से एकमात्र विमल भाटी का चयन हुआ है।


गौरतलब है कि विमल भाटी भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान मध्यप्रदेश के झालावाड़ बॉर्डर के चँवली गांव से शामिल होंगे और 18 दिन तक प्रदेश की 570 किलोमीटर हरियाणा सीमा तक की यात्रा में राष्ट्रीय एव प्रदेश नेताओ के साथ पैदल चलेंगे।
प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री गजेंद्र सिंह सांखला एव सोशल मीडिया के प्रदेश कॉर्डिनेटर श्री विक्रम स्वामी के साथ विमल भाटी झालावाड़ के लिए रवाना हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here