विधायक सिद्धि कुमारी का हर वार्ड में हो रहा है भव्य स्वागत

0
258

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 11 दिसंबर । जन आक्रोश यात्रा के दौरान विधायक सिद्धि कुमारी बाईसा का जनता , क्षेत्र के निवासियों द्वारा स्वागत और सम्मान भी निरंतर चालू है आज विधायक जहाँ भी गई वहाँ लोग स्वागत के लिए उमड़ पड़े विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा विभिन्न वार्डों में विधायक कोष से विकास कार्य करवाये जा रहें है जिनके लिए निवासियों द्वारा सम्मान भी किया जा रहा हैं आज वार्ड 39 में पार्षद जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिद्धि बाईसा का भव्य स्वागत किया गया जिसमे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मोजूद रहे इस अवसर परभाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराणा,अनिल शुक्ला,यात्रा प्रभारी डॉ भगवानसिंह मेडतिया,पार्षद जीतेन्द्रसिंह भाटी,पूर्व के प्रभारी डॉ असवाल, पश्चिम प्रभारी वेद व्यास,हेमंत कच्छावा, उमेश तंवर, देवीदत्त शर्मा,महिलामोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मधुरीमासिंह, मंजूलता रावत,विजयलक्ष्मी सहित रामपुरा क्षेत्र की सेकड़ो महिलाये , पुरुष और युवा मौजूद रहे।

राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।महिला , मजदूर और युवा बेरोजगार सभी मोहताज – सिद्धि कुमारी

बीकानेर पूर्व विधान सभा से विधायक सिद्धि कुमारी बाईसा ने रविवार को युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उसकी सरकार पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार जनता से छलावा कर सत्ता में आई है। उनके चुनाव पूर्व किए वादे आज तक अधूरे हैं।
डाक्टर सिद्धार्थ असवाल ने बताया की पुर्व विधानसभा के लगभग सभी मण्डलों में यात्रा हो चुकी है सभी वार्डों में जनता का जन विरोधी सरकार के प्रति पीड़ा साफ दिखाई दे रही हैं
राजस्थान सरकार के 4 वर्ष के जंगलराज, कुशासन, तुष्टिकरण,व जनविरोधी, नीतियों के चलते प्रदेश का आम नागरिक त्रस्त व पीड़ित है। आज लालगढ़ मण्डल के रामपुरा व जूनागढ़ मंडल तीर्थ स्थम्भ में विभिन्न स्थानों से गुजरी जन आक्रोश यात्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here