मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जागरूकता का दूसरा चरण शुरू

0
259

टुडे राजस्थान न्यूज़

जैन विधि महाविद्यालय में बताई प्रक्रिया
बीकानेर, 12 दिसंबर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से दूसरे चरण की गतिविधियां सोमवार को शुरू हुई। पहले दिन बीजेएस रामपुरिया विधि महाविद्यालय में एसएसआर के बारे में जानकारी दी गई।


इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी अशोक विश्नोई ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता दिनांक 1 जनवरी 2023 के तहत नव मतदाता के रूप में पंजीकरण की तिथि को 20 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। इसके मद्देनजर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा 17 प्लस आयु वर्ग के युवाओं का प्री-रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए।
स्वीप प्रकोष्ठ के सहायक नोडल अधिकारी हरि शंकर आचार्य ने कहा कि अब मतदाता सूचियों में साल में 4 बार नाम जुड़वाने का अवसर दिया गया है। इस प्रक्रिया को पूर्णतया ऑनलाइन भी कर दिया गया है। उन्होंने इसके बारे में बताया और मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाने की जानकारी दी।
डेडीकेटेड सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा तहसीलदार कुलदीप सिंह कसवा ने बताया कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्था में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान निर्वाचन विभाग के स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाई. बी. माथुर और डॉ. एस. एल. राठी ने भी वोटर्स हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से पंजीकरण के बारे में बताया। जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितेश व्यास ने किया।
इस अवसर पर स्वीप सदस्य पवन खत्री, सुधीर कुमार मिश्रा, महाविद्यालय के भरत झाझरा, श्याम नारायण रंगा, बालमुकुंद व्यास सहित अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here