सर्व समाज द्वारा बीकानेर सेवा योजना के बैनर तले परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का गोकुल सर्कल पर भव्य स्वागत ।
बीकानेर, 12 दिसम्बर। बीकानेर सेवा योजना टीम के बैनर तले गोकुल सर्कल पर आज परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराड़ू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया । योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि यात्रा में बाहर से पधारे विप्र जनों को दुपट्टा भेंट किये गए ।

योजना की राजुदेवी व्यास,सीमा पारीक,वीणा पारीक के नेतृत्व में महिला ग्रुप द्वारा यात्रा में सम्मलित बहन भाइयों पर पुष्ब वर्षा की गई,जबकि केसी ओझा,Er वीरेंद्र राजपुरोहित,हेमन्त सोनी,Er आशीष मिश्रा,रामकुमार ओझा,छोटूलाल चुरा,रामलाल पवार,मीडिया प्रभारी पवन राठी,श्रीमती शीला सोनी,पंडित अशोक बिस्सा,मुरली किराड़ू,गोरधन आचार्य,राजेन्द्र चांडक ने यात्रा में आये सभी बन्धु बहिनों के लिये शीतल पेयजल की व्यवस्था की । बीकानेर सेवा योजना के इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद परमानन्द ओझा,पार्षद शिवशंकर बिस्सा,राजेश आचार्य(श्याम भा)भरत पुरोहित,सत्यनारायण आचार्य,राजेश किराड़ू,देवानन्द चावरिया,राजेश व्यास,विमल स्वामी,भागीरथ चुरा,आदित्य चुरा,नितेश गोड,राजकुमार रंगा,आशीष,जय प्रकाश पारीक,कुणाल व्यास,राजा किराड़ू,अभिषेक बिस्सा,अंकित किराड़ू,सुनील सहारण,श्रीकांत व्यास,महेंद्र सोनी,हमीद अली ने भी आमंत्रण यात्रा पर पुष्प वर्षा की ।


विप्र फाउंडेशन द्वारा देश भर में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए संचालित भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा” अमृत भारत रथ-यात्रा
के बीकानेर शहर में रुट चार्ट अनुसार भव्य स्वागत तथा नोखा ,देशनोक ,उदयरामसर ,भिनासर ,पुराना बस स्टेण्ड ,नया बस स्टेण्ड गंगाशहर ,गौतम चौक पर विप्र बंधुओ व् गौतम सेवा ट्रस्ट (जी.एस. टी.ग्रुप )और गौतम नारायण सेना एक सो आठ (108)भव्य स्वागत पुष्प वर्षा व् दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया ,शिव पारवती मंदिर गोपेशवर ,नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर तक भव्य स्वागत पुष्प वर्षा ,राजस्थानी साफा ,शाल ,दुपटा का दौर चलता रहा साथ में जगह 2 चाय नास्ता ,जूस ,पानी की व्यवस्था रखी गई थी।

नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण मैं हुआ स्वागत
12 दिसंबर 2022, “वर्तमान वैश्विक दौर में सामाजिक संगठनों की भूमिका” विषय* पर विशेष उद्बोधन किया गया है जिसमे मुख्य वक्ता…”
श्याम मनोहर (पूर्व बैेंक अधिकारी व सामाजिक चिंतक) संवित विमर्शानंद गिरि महाराज (महंत शिवबाड़ी मठ, बीकानेर) आचार्य आत्माराम गुजराती
(राष्ट्रीय महामंत्री, महर्षि नवल संप्रदाय पीठ, नागौर) अध्यक्षता जुगल किशोर औझा (पुजारी बाबा गायत्री मंदिर) तथा संचालन भंवर पुरोहित (प्रदेशाध्यक्ष – विफा जोन 1 बी राजस्थान) ने किया।
भव्य स्वागत एवं बौद्धिक कार्यक्रम में सभी विप्र बन्धुगण सहित काफी संख्या में सर्व समाज के गणमान्य बंधू व् नारी शक्ति उपस्थिति रही




