टुडे राजस्थान न्यूज़
‘‘एक आदमी लगभग किसी भी चीज में सफल हो सकता है जिसके लिए
उसके पास असीमित उत्साह हो।‘‘
बीकानेर 13 दिसंबर । श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र की शुरुआत मुख्य वक्ता सीए नीता नाहटा और सीए प्रकाश नाहटा, उप प्राचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी, 10वीं कक्षा की इंचार्ज श्रीमती सुमन छींपा और 12वीं क्लास की इंचार्ज श्रीमती शिमला चौधरी ने दीप प्रज्वलन के साथ की, इसके बाद नवकार मंत्र और सरस्वती वंदना से की गई।

अतिथियों का स्वागत उप प्राचार्या मैम ने स्वागत भाषण देकर किया। श्रीमती प्रीति पारीक ने सीए नीता नाहटा (एसआरसीसी की पूर्व छात्रा और प्रमाणित ग्राफोलॉजिस्ट) और सीए प्रकाश नाहटा (एन्थ्रोप्लेस कंसल्टिंग के सीईओ, शिक्षा क्षेत्र और परामर्श में 2 दशकों का अनुभव) का परिचय कराया। सीए नीता नाहटा ने छात्रों को सफलता के बारे में और उनके जीवन में ‘मन की शांति और भरपूर पैसा’ के बारे में बताया और कहा कि करियर के विकल्प आरामदायक जूते की तरह होने चाहिए जो कि अभिरूचि और व्यक्तित्व के अनुरूप हो। उन्होंने उपयुक्त कैरियर चुनने के लिए अपने आप को जानने, बुद्धिमानी से चुनने और उन्हें क्रियान्वित करने के मंत्र दिए।


सीए प्रकाश नाहटा ने 10वीं के बाद विभिन्न स्ट्रीम और विषयों के विस्तृत क्षेत्रों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में उपलब्ध 4000 प्रकार के रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
इन दोनों विद्वान शिक्षाविदों के मार्गदर्शन के बाद एक खुला संवाद सत्र हुआ। छात्र-छात्राएं प्रश्नों के प्रभावी उत्तर से संतुष्ट रहे। प्रश्न सत्र के बाद सचिव सीए माणक जी कोचर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के बाद व्यापक आकाश आपके समक्ष है जिसका सही चुनाव कर भव्ष्यि उज्ज्वल बनाने हेतु प्रेरक शब्द कहे व आभार व्यक्त किया। सत्र के अंत में उप प्राचार्याश्रीमती रूपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों को जीवन की हर प्रतियोगिता में सर्वोत्कर्ष परिणाम के लिए सफलता मंत्र बताए जिससे उनका भविष्य स्वर्णिम हो । कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रीति पारीक ने किया।






