पत्रकारों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार से

0
248

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 13 दिसंबर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होने वाली पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को सुबह 10.30 बजे स्थानीय डॉ करणीसिंह स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता संयोजक श्याम मारू ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आशीष जोशी,पीयूष मिश्रा,जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया व व्यवसायी रामरतन धारणिया होंगे। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बैडमिन्टन,कैरम,शतरंज,दौड व क्रिकेट में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में 70 के करीब खिलाड़ी भागीदारी निभा रहे है। नॉक आऊट आधार पर होने वाले इन मुकाबलों में विजेता व उपविजेता टीमों के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here