आयुर्वेद विभाग द्वारा  आशा, एएनएम और आयुर्वेद नर्स / कंपाउंडर का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन

0
243


बीकानेर l, 30 जनवरी

बीकानेर 30 जनवरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग की ओर से आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की टीम आशा, एएनएम और आयुर्वेद नर्स / कंपाउंडर का दिनांक 29  से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण  किसान घर , स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में आयोजन   रविवार से किया गया।
कार्यशाला में आयुर्वेद संभाग बीकानेर के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र  कुमार शर्मा  ने बताया कि आशा, एएनएम और आयुर्वेद नर्स / कंपाउंडर के प्रशिक्षण से आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पूर्ण रुप से क्रियाशील होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में शुगर, उच्च रक्तचाप, कैंसर सहित अन्य बीमारियों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति व योग से उपचार किया जाएगा।

उपनिदेशक डॉ. घनश्याम रामावत  व सहायक निदेशक डॉ रामकुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण मे फेमिली फोल्डर,सिबेक फॉर्म,ब्रोसर , प्रकृति परिक्षण आदि को भरने व वितरण की जानकारी विषय विशेषज्ञ द्वारा दी गयी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मे डॉ जितेंद्र सिंह भाटी,डॉ राजकुमार सिगांरीया,डॉ इरशाद रफ़ीक और डॉ लक्ष्य बक्शी ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ जयप्रकाश गोयल,सह प्रभारी  डॉ विनेस सोनी और डॉ संदीप कनवारीया, नर्स सिलोचना और हरिसिंह परिचारक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here