लेडी एल्गिन स्कूल मे धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

0
252

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 30 जनवरी । लेडी एल्गिन स्कूल मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव ।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे सार्दुल स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल पंवार उपस्थिति रहे। अधक्ष्यता विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती मंजू बाला ने की। इस कार्यक्रम मे बोर्ड परीक्षाओं में जिन विद्यार्थियों ने स्कूल टॉप किया उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि विद्यालय मे पूरे वर्ष जो भी गतिविधि चलती है उसमे जिन छात्राओं ने अच्छा कार्य किया जैसे विद्यालय की व्याख्याता अंजू शर्मा के नेतृत्व मे पाली में हुई जम्मुरी , बालोतरा में हुए बास्केट बॉल मे विजेता होने , एनएसएस की प्रत्येक गतिविधि मे भाग लेने वाले,गणतंत्र दिवस समारोह पर पीटी मे शामिल छात्राएं,ऊंट उत्सव मे भाग लेने वाली छात्राओं,भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित समूह गान मे पूरे जिले द्वितीय स्थान पर रही आदि सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमे भारत की बेटिया वर्षा एंड ग्रुप,उंतगाड़ो कुमकुम एंड पार्टी आदि । इस कार्यक्रम मे विद्यालय से स्थांतरण हुए कार्मिकों को विदाई दी गई एवम् आने वाले कार्मिकों को स्वागत के साथ सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य मंजुबाला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन हिमांशु दाधीच एवम् दिनेश रामावत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here