टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 30 जनवरी । प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार गांधी पार्क में गांधीजी की याद में स्मृति दिवस मनाया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मुंगिया ने टीम के साथ गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। महात्मा गांधी एक महान देशभक्त थे इनका नारा था करो या मरो गांधी जी के प्रयास से ही भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ इस कार्यक्रम में शालू सुथार चंचल शर्मा प्रीति सेवग राजेश साध और कोमल चौरसिया उपस्थित रहे ।






