टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 01 फरवरी । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा टैक्स का मायाजाल अपनी पिछली गलतियों को छिपाने के लिए नजर आ रहा है आज से 2 वर्ष पहले जो महंगाई बढ़ाई गई थी उसको मध्य नजर रखते हुए इस बजट में टैक्स में छूट देकर जनता को गुमराह किया गया है
बेरोजगार मजदूर किसानों के लिए कुछ भी इस बजट में नया नहीं है बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं किया गया और ना ही डीजल पेट्रोल घरेलू रसोई गैस आदि की कीमतें घटाने की बात कही गई इससे यह साबित होता है महंगाई तो आम आदमी की कमर तोड़ ती हुई नजर आ रही है डीजल पेट्रोल व घरेलू रसोई गैस के दाम अभी भी कम नहीं किए गये है
इस बजट मे अल्पसंख्यक वर्ग को क्या दिया गया है यह किसी से छिपा हुवा नहीं है आम आदमी के लिए शिक्षा चिकित्सा गांँवो में पानी बिजली सड़क मूलभूत सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया है ।





